वार्षिक आमसभा में सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यक्रम में भाग लिए।
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के तुर्कबाद, चुगलामों में आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारिता समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसका मुख्य अतिथि 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल,मुखिया फुलवंती देवी, गयपहाड़ी मुखिया कलावती देवी कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश कुमार, कोडीनेटर सुनील कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद मंडल ने कहा इस संगठन में पंच पंचायत में 22 गांव के लोग जुड़े हुए हैं। जिसमें 300 समूह शामिल हैं। इस तरह का समूह बनने से महिलाओं का विकास होता है। मौके पर मुख्य रूप स दुर्गा देवी, सरिता देवी, राधा देवी, गुलशन खातून, नुसरत प्रवीण, उर्मिला कुमारी, कौशल्या देवी, रीना देवी, बसंती देवी,कंचन देवी,गौरव देवी, ललिता देवी, कांति देवी, गुड़िया देवी, गिरिजा देवी, मीना देवी, सुहानी रानी, तबस्सुम परवीन, शकीला खातून के अलावे सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
News – Vijay Chaudhary
[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/laptop3.html” width=”100%” height=”700″]