देवघर। अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा अवैध व प्रतिबंधित पान-मसाला के परिवहन एवं भंडारण के उपलब्धता को संज्ञान में लेते हुए परशुराम ट्रांसपोर्ट (राजा भारद्वाज, सदर अस्पताल रोड, देवघर) पर 90,000/-(नब्बे हजार रूपये) का जुर्माना वसूला लगाया गया। साथ हीं जलसार रोड, अंकित कुमार चैरसिया पर पान-मसाला का भंडारण को लेकर 5,000/- (पाँच हजार रूपये) का अर्थदण्ड जुर्माना लगाया गया।
*■ तम्बाकू उत्पादों के क्रय-विक्रय पर छः महीने की सजा के साथ धारा-188, 288, 269, 270 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के साथ की जाएगी कड़ी कार्रवाईः-अनुमंडल पदाधिकारी….*
इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा जानकारी दी गयी कि सार्वजानिक जगहों पर सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों यथा सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, हुक्का, खैनी, जर्दा, गुटका और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। वर्तमान में पान मसाला, खैनी, जर्दा और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ता है।
इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है। थूकना एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा है और संचारी रोग के फैलने का एक प्रमुख कारण है। तंबाकू सेवन करने वालों की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है। थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी यथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। कोरोना संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित किया है। ऐसे में हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि कोरोना का सक्रमण खांसने, थूकने और छिंकने से बढ़ता है। साथ हीं धूम्रपान के कारण रोग-प्रतिरोधी क्षमता के क्षरण से भी इसके संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
1. जिले में सभी सार्वजनिक स्थानों पर पान मसाला, जर्दा, खैनी, हुक्का एवं सुपारी सहित सभी तरह के तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध….
2. पान मसाला, खैनी और अन्य तम्बाकू पदार्थ खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस फैलने का है गंभीर खतरा….
3. सार्वजनिक जगहों पर थूका तो हो सकती है 6 महीने तक की जेल….
4. उलंघनकर्ताओं के खिलाफ पूरे जिले में गठित जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण छापामार दस्ते के सदस्य कराएंगे सरकार के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगें।