गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के आदेशानुसार आज मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) सभागार में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता आरईओ, सहायक वन संरक्षक (ACF), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं पंचायत सेवक भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में आवश्यक योजनाओं पर चर्चा हुई, प्रत्येक गांव में एक भवन को आदि सेवा केन्द्र के रूप में चिह्नित किया जाएगा, जिसमें नोडल पदाधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित रहेगा, ताकि ग्रामीण योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं समस्याओं के समाधान हेतु वहां संपर्क कर सकें। अभियान के अंतर्गत लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रखंड के सभी पंचायतों में क्लस्टरिंग ऑफ विलेजेज किया जाएगा तथा प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर कार्यशालाओं की तिथियां निर्धारित की जाएंगी, जिनमें NRLM, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्यालय एवं सामुदायिक संस्थाएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी। इसी प्रकार ग्राम स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अंतराल (GAP) की पहचान करते हुए, एनआरएलएम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्यालय एवं सामुदायिक संस्थाओं की मदद से कैम्पों का आयोजन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान की सफलता हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जा सकें l
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
[aplbcp product_list=2]
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar







