21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकुम्हारडीपा के दवा दुकानदार से तीन लाख की ठगी, कंपनी के तीन...

कुम्हारडीपा के दवा दुकानदार से तीन लाख की ठगी, कंपनी के तीन कर्मियों पर आरोप

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित लोहरदगा रोड गुमला के कुम्हारडीपा के दवा दुकानदार बुद्धदेव साहू ने उपसर्ग फार्मा कंपनी के तीन कर्मियों पर 3,00,487 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए, इस संबंध में उन्होंने गुमला सदर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है, उक्त आवेदन के अनुसार, बुद्धदेव साहू सरस्वती मेडिको नामक दवा दुकान के संचालक हैं और उनका आरोप है कि उपसर्ग फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर संतोष सिंह, बृजेश तिवारी और अजीत सिंह उनकी दुकान पर आते-जाते थे, इसी क्रम में 2 जून 2023 को तीनों ने उन्हें बताया कि कंपनी गुमला क्षेत्र से अपना कारोबार समेट रही है। इसके बाद उन्होंने दुकान में बची कंपनी की दवाइयां वापस लेने और उनका पूरा भुगतान करने का भरोसा दिया, दुकानदार के अनुसार, कंपनी के उक्त प्रतिनिधियों की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने 3,00,487 रुपए मूल्य की दवाइयां उन्हें सौंप दीं, और उक्त दवाइयां ले जाने के बाद जब उन्होंने भुगतान की मांग की, तो उन्हें लगातार टालमटोल किया जाने लगा और बाद में उक्त दवा राशि लौटाने से भी साफ इन्कार कर दिया गया। भुगतान नहीं मिलने से परेशान उक्त पीडित दुकानदार ने गुमला सदर थाना पुलिस से शिकायत करते हुए, उन्होंने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने, तथा कानूनी कार्रवाई करने और बकाया राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments