21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकोल्हापुर में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत, शव...

कोल्हापुर में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत, शव लाने के लिए आर्थिक मदद की गुहार

न्यूज – कहकशां फारुकी

पत्नी और तीन बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़, सरकार से 50 हजार रुपये की सहायता की मांग


Gomia__ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सड़क दुर्घटना में विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत टंडवा निवासी 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर मो. मनीर अंसारी की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन से पत्नी हसमत बानो और तीन बच्चों के सामने जीवनयापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वहीं, आर्थिक तंगी के कारण शव को पैतृक गांव लाने की चुनौती भी परिजनों के सामने है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. मनीर अंसारी, पिता लियाकत अंसारी, रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मजदूरी करते थे। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उनकी असामयिक मौत ने परिवार की आर्थिक स्थिति को और दयनीय बना दिया है। एक ओर पति को खोने का गम, तो दूसरी ओर तीन बच्चों के भविष्य और अंतिम संस्कार की चिंता ने पत्नी हसमत बानो को गहरे संकट में डाल दिया है।
इस मुश्किल घड़ी में मृतक की पत्नी ने झारखंड सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने राज्य प्रवासी नियंत्रण श्रमिक कक्ष, डोरंडा, रांची के नोडल पदाधिकारी को आवेदन देकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि पति के शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।
वहीं, समाजसेवी रफीक आलम ने सरकार और संबंधित विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने शव को पैतृक गांव लाने तथा अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है।
समाजसेवी सिकन्दर अली ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को अविलंब राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पति की मौत के बाद पत्नी और तीन बच्चों के सामने भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए शव को गांव लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही, परिवार को उचित मुआवजा और नियमानुसार अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र पहल करनी चाहिए।
अब पीड़ित परिवार की निगाहें सरकार और संबंधित विभाग पर टिकी हैं। परिजनों को उम्मीद है कि इस कठिन समय में प्रशासन उनकी सुध लेगा और उन्हें आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments