गुमला सदर थाना क्षेत्र के पतगच्छा मोड़ में बुधवार अपराह्न एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल युवक की पहचान घाघरा थाना क्षेत्र के तुसगांव निवासी प्रदीप उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कोटाम बाजार गया था, जहां उसने शराब पी थी। लौटते समय नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसलने से सड़क पर गिर गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर असीम मिंज ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







