21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया...

गुमला चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा किया गया निरीक्षण

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण ,  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।
 निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं एवं विशेषकर सीसीटीवी कैमरे व संबंधित अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस के संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments