21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला के प्रतिभागियों ने प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में जीते पदक

गुमला जिला के प्रतिभागियों ने प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में जीते पदक

गुमला : – रांची में आयोजित प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में गुमला जिला के प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किए। इस आयोजन में गुमला जिले के युवा प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में सफलता प्राप्त की, जो इस प्रकार हैं:
1. पेंटिंग प्रतियोगिता: तुषार पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
2. कविता लेखन: दीपिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
3. सामूहिक नृत्य: परमवीर अल्बर्ट एक्का की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4. सांस्कृतिक गीत (एकल): वीणा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
5. विज्ञान मेला (एकल): सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गुमला जिला के इन युवा प्रतिभागियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है और यह दिखाता है कि जिले के युवा कला, साहित्य, नृत्य और विज्ञान में भी अपनी छाप छोड़ने में सक्षम हैं। यह उपलब्धि न केवल इन प्रतिभागियों के लिए, बल्कि गुमला जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments