न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ, उक्त प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो , भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अंचल पदाधिकारी घाघरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सिविल सर्जन गुमला एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला उपस्थित रहे।
समापन समारोह में सभी खेलों के अंडर-14, अंडर-17 एवं ओपन वर्ग में विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं तथा खेल भावना को मजबूत करते हैं। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य “ से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।








