21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले में विशेष सतर्कता अभियान — अवैध जावा महुआ दारू किया...

गुमला जिले में विशेष सतर्कता अभियान — अवैध जावा महुआ दारू किया गया नष्ट

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार बुधवार को विशेष सतर्कता अभियान के तहत जिले के चैनपुर, डुमरी और जारी थाना क्षेत्रों में उत्पाद विभाग द्वारा तलाशी अभियान संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व अधीक्षक उत्पाद गुमला के पर्यवेक्षण में सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली एवं अवर निरीक्षक उत्पाद ने किया।

अभियान के परिणाम

तलाशी के दौरान

  • 13 लीटर अवैध चुलईया महुआ शराब,

  • 110 किलो तैयार जावा महुआ (मौके पर नष्ट किया गया),

  • 2 लीटर बीयर एवं 735 मि.ली. विदेशी शराब बरामद की गई।

बरामद मात्रा जुर्माना सीमा के अंतर्गत होने के कारण आरोपियों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया।

प्रशासनिक निर्देश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ ऐसी छापेमारी और सतर्कता कार्यवाहियाँ निरंतर जारी रहेंगी, ताकि समाज में नशाखोरी और अवैध उत्पाद से उत्पन्न समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments