गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व मे भारतीय जनसंघ और भाजपा के वैचारिक संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई ! जिला अध्यक्ष ने कहा आज के दिन भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को डा . मुखर्जी के विचारों को आत्मासात करने की जरूरत है , 23 जून ( बलिदान दिवस ) से लेकर 6 जुलाई (स्मृति दिवस )तक एक पखवाड़ा के रूप में अनेक कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किए गए थे !कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा था एक देश में दो विधान , दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे ,तथा जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अनुच्छेद 370 का कड़ा विरोध किया था! आज केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है , जिसने डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार किया है ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी और सविन्द्र कुमार सिंह ने विस्तार से डा मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के बारे में उपस्थित लोगों को बतलाया ! कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू ,निवर्तमान अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विनय कुमार लाल , पूर्व विधायक कमलेश उरांव ,सत्यनारायण पटेल ,निर्मल गोयल , जिला महामंत्री सुरेश नाथ सिंह , संदीप प्रसाद , छोटेलाल उरांव ,दिनेश्वर साहू , प्राण गोविंद दत्ता ,विजय शंकर दास , लक्ष्मीकांत बडाईक कौशलेंद्र जमुवार ,हरिहर साहू ,शंभू सिंह ,जयंत प्रसाद ,जयप्रसाद साहू ,कैलाश सिंह , सहित अन्य लोग उपास्थित थे !







