21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में आयुष्मान कार्ड शिविर – 13 से 18 अक्टूबर तक सभी...

गुमला में आयुष्मान कार्ड शिविर – 13 से 18 अक्टूबर तक सभी पंचायतों में आयोजन

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को आच्छादित करने के लिए विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर अभियान शुरू किया जा रहा है।

वर्तमान स्थिति और लक्ष्य

फिलहाल जिले के कुल राशन कार्डधारियों का केवल 54% आयुष्मान कार्ड बन पाया है।
अब तक 8.8 लाख राशन कार्ड लाभुकों में से करीब 5.2 लाख को योजना का लाभ मिला है।
शेष पात्र परिवारों को शामिल करने हेतु 13-18 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी पंचायत भवनों में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शिविर आयोजित होंगे।

संचालन व्यवस्था

  • जिला स्तर: आपूर्ति पदाधिकारी नोडल अधिकारी

  • प्रखंड स्तर: प्रखंड विकास पदाधिकारी

  • पंचायत स्तर: पंचायत सचिव — सहिया, सेविका व जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ समन्वय कर पात्र लाभुकों की पहचान और ऑन-द-स्पॉट कार्ड निर्माण।

  • प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा होगी।

प्रशासन का संकल्प

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न रहे और शिविरों में तीव्र गति से निबंधन सुनिश्चित किया जाए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments