21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया प्रखंड कार्यालय में मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के...

गोमिया प्रखंड कार्यालय में मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया (बोकारो), 7 जुलाई। मंगलवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रखंड कार्यालय में मंत्री ने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनसेवा, जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करते हुए विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
मंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments