21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaचंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा किया गया...

चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा किया गया निरीक्षण

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला समाहरणालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो ने किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर संबंधित प्रशासनिक एवं निर्वाचन शाखा के कर्मी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments