21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजन समस्याओं के समाधान हेतु गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत...

जन समस्याओं के समाधान हेतु गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय स्थित  समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त  द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।
जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 20 आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से सड़क,  भूमि विवाद, भूमि सीमांकन, बकाया एमएसीपी का लाभ, रोजगार ,भूमि अधिग्रहण की राशि, जमीन ऑनलाइन करने के सम्बन्ध एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त गुमला के समक्ष रखा।
  कामडारा प्रखंड के तुरबुल गांव में सेविका चयन की प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई है। इस संबंध में उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए
चैनपुर, आजाद नगर के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण करने हेतु राशि आवंटन की मांग की है। इनका कहना कई वर्षों से सड़क जर्जर स्थिति में है। सड़क निर्माण की स्वीकृति प्राप्त है किंतु आवंटन के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
मेधा छात्रवृत्ति योजना 2022-2023 परीक्षा में उत्तीर्ण राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को अबतक छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त नहीं है। इस सम्बन्ध में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष द्वारा आवेदन उपायुक्त  के समक्ष दिया गया है। इस विषय में उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त माध्यम है तथा प्रशासन सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments