गुमला : गुमला सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत इररो फटकपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची अनुष्का कुमारी की डूबने से मौत हो गई। अनुष्का, बिनोद उरांव की पुत्री बताई जाती है।
हादसे की जानकारी
मृतका की मां सहेदरी उरांव ने बताया कि अनुष्का शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित डोभा (तालाबनुमा जलस्रोत) में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना के एसआई गफार अंसारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।
जहां डॉ. सुनील राम द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों में मातम
अनुष्का तीन भाई-बहनों में बीच की थी। उसके पिता बिनोद उरांव कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







