21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदिव्यांग महिला को मिला सहारा: बडकी देवी को बैसाखी प्रदान, विभाग की...

दिव्यांग महिला को मिला सहारा: बडकी देवी को बैसाखी प्रदान, विभाग की सराहनीय पहल

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_गोमिया प्रखंड के बाल विकास परियोजना विभाग के तहत शनिवार को एक संवेदनशील पहल करते हुए टिकाहारा पंचायत के पुतका डील गांव निवासी दिव्यांग महिला बडकी देवी (पति–विखलाल मांझी) को बैसाखी प्रदान की गई। इस सहायता से महिला को दैनिक जीवन में चलने-फिरने में काफी सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और आगे भी जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें सहयोग दिया जाएगा।

वहीं, सुपरवाइजर चेतना कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में चिन्हित लाभुकों को समय-समय पर आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और सभी को समय पर सहयोग मिल सके।

इस पहल से लाभुक महिला और उनके परिजनों में खुशी देखी गई। उन्होंने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments