21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर से झारखंडधाम जा रही कांवरियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सभी...

देवघर से झारखंडधाम जा रही कांवरियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सभी सवार

बदड़िहा-1 के बाबुडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुआ हादसा, बिजली का पोल तोड़ते हुए पेड़ से टकराई गाड़ी।
जमुआ। देवघर में पूजा-अर्चना करने के बाद झारखंडधाम जा रहे कांवरिया बमों की फोर व्हीलर मंगलवार को बदड़िहा-1 पंचायत के बाबुडीह स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास झारखंडधाम रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी कांवरिया सुरक्षित बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल नंबर की फोर व्हीलर से सभी कांवरिया देवघर से पूजा-अर्चना कर झारखंडधाम की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर गिर गया।
इसके बाद अनियंत्रि

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments