गुमला : – गुमला जिला में पर्यटन, खेल कूद विभाग द्वारा वन विभाग के सहयोग से आज निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ एवं पर्यटक मित्र द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे की लत के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रोत्साहित करना था।
अभियान के तहत गुमला जिलान्तर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थल टाँगीनाथ धाम, डुमरी अपार शंख ,डैम एवं *रानी मुड़ी हिल ट्रैक* रायडीह पर *वन विभाग* से समन्वय स्थापित कर उक्त विभाग की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट का भी वितरण किया गया।
इस दौरान लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आएगी और समाज नशा-मुक्त होने की दिशा में अग्रसर होगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







