19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariप्रबंधन के साथ वार्ता के बाद प्रभावित प्रतिरोध मंच का प्रदर्शन स्थगित

प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद प्रभावित प्रतिरोध मंच का प्रदर्शन स्थगित

खलारी। प्रभावित प्रतिरोध मंच के द्वारा सीसीएल प्रबंधन को दिए गए 26 सूत्री मांग पत्र पर गुरुवार की शाम महाप्रबंधक कार्यालय डकरा मे प्रबंधन के द्वारा वार्ता की गई। वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक संजय कुमार के अलावा चुरी परियोजना पदाधिकारी अनुज कुमार, जेएमएस कंपनी के पदाधिकारी, सिविल और विद्युत विभाग  के अधिकारी मौजूद थे। प्रबंधन के द्वारा बारी-बारी से सभी मांगों पर वार्ता की गई। जिसमें सिविल और विद्युत विभाग से जुड़े मांगो पर जल्द ही सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया। रैयतो के नोकरी, मुआवजा पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया। रोजगार एवं अन्य मुद्दों को लेकर भी जल्द ही पहल करने की बात कही गई। कुछ मुद्दों पर प्रबंधन के द्वारा 3 महीने का समय दिया गया। इस वार्ता के बाद प्रभावित प्रतिरोध मंच के द्वारा 29 सितंबर की आहूत धरना को 3 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया। इस वार्ता में मंच की ओर से संरक्षक सुनील सिंह, अध्यक्ष नागेश्वर महतो, अशोक महतो, राजेश महतो, अर्जुन महतो, मनोज महतो, इंटेक्स मद्रासी, दुर्गा महतो,शिव प्रसाद चौहान, बेगी महतो, रामावतार राम, शमीम अंसारी, सुरेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे। वार्ता के बाद मंच के अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने कहा कि प्रबंधन के द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद ही इस धरना को स्थगित किया गया है। यदि तीन महीना में कोई भी काम धरातल पर नहीं दिखता है तो प्रभावित प्रतिरोध मंच के द्वारा फिर से आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments