16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित लंबा धौड़ा का अंकित कुमार के परिजनों ने...

प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित लंबा धौड़ा का अंकित कुमार के परिजनों ने मदद की गुहार लगाई

खलारी। खलारी प्रखंड के चुरी मध्य पंचायत स्थित लंबा धौड़ा निवासी विनोद नोनिया का 13 वर्शीय पुत्र अंकित कुमार प्लास्टिक एनीमिया नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। पिता विनोद नोनिया ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अंकित की तबीयत अत्यंत खराब होने के कारण रांची के रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एचएसजी अस्पताल इरबा में रेफर किया गया। जहां जांच के उपरांत प्लास्टिक एनीमिया नामक बीमारी होने की रिपोर्ट मिली। उन्होने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार प्लास्टिक एनीमिया का इलाज झारखंड में संभव नहीं है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने अच्छे इलाज के लिए अंकित को मुंबई रेफर किया। जिसके बाद मुंबई अस्पताल में इलाज का खर्च पता किया गया जिसमें इलाज पर 20 लाख रुपए खर्च होने की बात बताई गई। मालुम हो कि विनोद नोनिया पेशे से मजदूर हैं और इतनी बड़ी धनराशि उनके पास व्यवस्था हो पाना असंभव है। इसलिए विनोद ने स्थानीय समाजसेवी लोगों और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होने लोगों से 7209549442 गुगल-पे नंबर पर सहयोग राशि भेजने का आग्रह किया है। इधर आरपीआई अम्बेडकर के जिला संगठन सचिव श्यामजी महतो ने अंकित की बिमारी के इलाज में सहायता के लिए अंकित के परिजनों के साथ खलारी बीडीओ लेखराज को एक पत्र भी सौंपा है। वहीं श्यामजी महतो ने भी क्षेत्र के लोगों से बिमार अंकित के इलाज में सहायता के लिए अपील किया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments