21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaबोकारो थर्मल में बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी ने फाटक तोड़ स्कॉर्पियो को...

बोकारो थर्मल में बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी ने फाटक तोड़ स्कॉर्पियो को 150 मीटर तक घसीटा

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__: Damodar Valley Corporation के बोकारो थर्मल पावर प्लांट परिसर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कोयला लेकर प्लांट के अंदर जा रही मालगाड़ी सेंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे यह घटना उस समय हुई, जब एक स्कॉर्पियो वाहन रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी। तेज रफ्तार मालगाड़ी ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ती रही। इस दौरान मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।
हादसे के वक्त स्कॉर्पियो चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन कथारा क्षेत्र के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बोकारो थर्मल में ओवरब्रिज से आवागमन जारी रहता, तो इस तरह की घटना टल सकती थी। लोगों ने डीवीसी प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments