गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्शानुसार दिनांक 02 जुलाई 2025 को उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो द्वारा प्रखंड भरनो के विभिन्न पंचायतों में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान योजनाओं की भौतिक प्रगति, कार्य गुणवत्ता एवं श्रमिक उपस्थिति की जांच की गई। उप विकास आयुक्त ने कार्य स्थलों पर उपस्थित लाभुकों एवं श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं त्वरित निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यस्थलों पर सोशल ऑडिट बोर्ड, मस्टररोल एवं सूचना पट्ट की अद्यतन स्थिति सुनिश्चित करें, साथ ही योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता का पूर्ण पालन हो।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







