गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
बाबा टांगीनाथ धाम जाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर बस स्टैंड में : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री अमन यादव का बाबा टांगीनाथ धाम जाने के क्रम में चैनपुर बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा चैनपुर मंडल अध्यक्ष अमित किशोर पाण्डेय एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
स्वागत से अभिभूत अमन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, सम्मान और उत्साह उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अपनापन संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए संगठन के प्रति इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा गुमला जिला महामंत्री संदीप प्रसाद के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रताप शाहदेव, नीरज शर्मा, बुधराम नायक, मनोहर बड़ाईक, शिवा नायक, मनोज साहू, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, नीरज मौर्य, शिवम केसरी, राजेश भगत, संगीता देवी, अनिता देवी, असरिता देवी, इला देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।







