21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaमंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिले लोग, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिले लोग, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया_बुधवार को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के रांची स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को रखा।
मुलाकात के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित कई जनहित के विषय मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया तथा जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और राज्य सरकार विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments