21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरहेकुबाटोली में चावर चंडी पूजा का हुआ भव्य शुभारंभ

रहेकुबाटोली में चावर चंडी पूजा का हुआ भव्य शुभारंभ

मेला व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे ग्रामीण, पूजा स्थल पर उमडी भीड़

गुमला ः गुमला जिला अन्तर्गत बिशुनपुर प्रखंड के रहेकुबाटोली में परंपरागत चावर चंडी पूजा का शुभारंभ बुधवार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख चन्दन कुमार सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो, मुखिया सुशील मुंडा, जतन साहू एवं अजित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां चंडी की पूजा-अर्चना की और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मेला और रंगारंग कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र

शाम के समय आयोजित मेला व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नागपुरी गीत, लोकनृत्य, झूमर और आधुनिक प्रस्तुति पर लोग देर रात तक झूमते नजर आए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मेले में खाने-पीने के स्टॉल, झूले, खिलौनों की दुकानें और स्थानीय उत्पादों की बिक्री ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

समिति ने दिया सहयोगियों को धन्यवाद

पूरे कार्यक्रम का संचालन चावर चंडी पूजा समिति राहे कुबाटोली के नेतृत्व में किया गया।
समिति के पदाधिकारी —
अध्यक्ष : रविंद्र उरांव
सचिव : मनोज साहू
उपाध्यक्ष : दामोदर साहू
उप सचिव : प्रदीप साहू
कोषाध्यक्ष : बृजेश साहू
ने बताया कि यह पूजा गांव की वर्षों पुरानी परंपरा है, जो हर साल सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।
समिति ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, कलाकारों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments