21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeBest Newsरांची: सिल्ली के सोनाहातू में वज्रपात से तीन घायल, एक की मौत,...

रांची: सिल्ली के सोनाहातू में वज्रपात से तीन घायल, एक की मौत, घायलों को अस्पताल भेजा गया

रांची (सोनाहातू) सिल्ली के सोनाहातू प्रखंड के थाना क्षेत्र के तेतला गांव में शनिवार को दोपहर में वज्रपात से तीन लोग घायल हो गए,जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। चारों घायलों के नाम प्रदीप महतो, रोमनी देवी, दुलारी देवी, सोबी देवी नाम हैं। इनमें राजेंंद्र महतो (55वर्ष) की वज्रपात से मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अचानक हुए वज्रपात से एक झोपड़ी भी जल गई

बताया गया कि सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। घटना शनिवार की शाम चार बजे के आसपास की है। बताया जाता है कि अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और चारों बेहोश हो गए। वज्रपात से एक झोपड़ीनुमा घर जल गया है। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और तीनों का देसी उपचार करने लगे, जिससे तीनों को होश आ गया। इसके बाद घायलों को सोनाहातू में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। मृतक राजेन्द्र महतो के शव को पुलिस थाना लेकर आई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments