19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariरैयत विस्थापित मोर्चा ने नया बस्ती में किया साड़ी एवं गमछा का...

रैयत विस्थापित मोर्चा ने नया बस्ती में किया साड़ी एवं गमछा का वितरण

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा नया बस्ती में जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच साड़ी और गमछा का वितरण किया गया। मोर्चा के एरिया उपाध्यक्ष अमृत भोगता, सह सचिव रामलखन गंझू, कोषाध्यक्ष प्रभाकर गंझू, संगठन सचिव अशोक राम एवं जितेंद्र सिंह ने बारी बारी से साड़ी और गमछा का वितरण किया। मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता के सहयोग से सभी विस्थापित गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी एवं गमछा का वितरण किया जा रहा है। मोर्चा के लोगो ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि विस्थापित गांव नया बस्ती में सीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता कर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर छोटु राम, साजिद असारी, एजाजुल असारी, सूरज लोहरा, प्रमोद लोहरा, प्रेम ख़लखो, राजू सिंह, रकीब असारी, साकिर असारी, लूसी उरांव, सतेंद्र सिंह, सुदामा राम, सागर राम, खरतु तुरी, प्रीति शर्मा, विमला देवी, जाशो देवी, मनो देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments