न्यूज – विजय चौधरी
विनोबा भावे विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग तथा योग केंद्र के संयुक्त तत्वधान में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष श्री विजय कुजूर ने किया। इस अवसर पर विभागीय प्राध्यापक डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ यामिनी सहाय, डॉ राज कुमार चौबे तथा शोधार्थी सबा फिरदौस, विजय चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह एवं अच्छी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए।
डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों पुराने ज्ञान परंपरा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा आधुनिक युग में इसका स्वरूप भले ही बदल गया है लेकिन आज भी विद्यार्थी और शिक्षक के बीच एक खूबसूरत संबंध का विकास होता ही है। डॉ राज कुमार चौबे ने इस अवसर पर योग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विषयों को जोड़ते हुए शिक्षक और विद्यार्थी के संबंध को समझाया।







