21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

विभावि में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने किया उद्घाटन

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स परिसर में 3 और 4 दिसंबर को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार ने किया।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर से पुरुष वर्ग के 9 और महिला वर्ग की 2 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता को सिलेक्शन ट्रायल के रूप में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता संचालन एवं चयनकर्ता की भूमिका जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के भैया मुरारी तथा टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अंपायर रविंद्र कुमार ने निभाई। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

आयोजन सचिव डॉ. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्यालय के विद्यार्थियों में टेबल टेनिस को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राखो हरि प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आने वाले वर्षों में टेबल टेनिस खेल को और व्यवस्थित व मजबूत तरीके से विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के डॉ. उमेंद्र कुमार सिंह, डॉ. इफशा खुर्शीद, डॉ. अविनाश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments