21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि संस्कृत विभाग में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह विदाई समारोह आयोजित

विभावि संस्कृत विभाग में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह विदाई समारोह आयोजित

News – Vijay Chaudhary

विभावि के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में गुरुवार दिनांक 24 जुलाई 2026 को विभागाध्यक्ष डाॅ० अंजुम आरा की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में अभिभावकों ने अपने विचार रखे, विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कक्षा करने एवं अभिभावकों से उन्हें कक्षा भेजने पर जोर दिया। साथ ही प्रतिदिन कक्षा से होने वाले फायदों को भी बताया। पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ नकुल पाण्डेय ने अभिभावकों से कहा कि संस्कृत विषय में अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकता है। उन्होंने कहा कि संत कोलंबा एवं केबी महिला काॅलेज में संस्कृत का पठन पुनः प्रारम्भ हो चुका है।

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के उपरान्त द्वितीय समसत्र के छात्रों द्वारा चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही शोधार्थी हिमांशु कुमार को भी विदाई दी गई। विभागाध्यक्ष डाॅ अंजुम आरा, पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ नकुल पाण्डेय एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ अखिलेश्वर पाठक ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनको शुभकामनाएं दी। द्वितीय समसत्र के छात्रों ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर विभाग के शिक्षक, विद्यार्थी एवं शिक्षक सहायक- सुधांशु पाण्डेय एवं मनीषा सिंह उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments