19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क हादसे में एक की मौत कई की स्थिति गंभीर, अस्पताल में...

सड़क हादसे में एक की मौत कई की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती ।

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित क्षेत्र के खरका पुल के समीप ऑटो व बाइक की सीधी भिड़ंत से ऑटो सवार घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर भुवालटोली निवासी मांनती देवी (43) की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है. घायलों में मृतका के पति छंदू लोहराव बाइक सवार सीसी कतरी निवासी सुनील मुंडा व मुन्ना उरांव शामिल है. वहीं घटना के बाद दुर्घटना ग्रस्त ऑटो चालक ने मांनती देवी व उसके पति छंदू लोहरा को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मांनती को मृत घोषित कर दिया है. वहीं उसके पति छंदू उरांव के हाथ में गंभीर चोट आई है. इधर दुर्घटना में बाइक सवार घंटो सड़क के किनारे पड़े हुये थे इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता किसी काम से लोहरदगा की ओर जा रहे थे. जहां दोनों घायलों को देखर उपरोक्त लोगों ने गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया.

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments