न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इंनडोर स्टेडियम गुमला की चार महिला खिलाड़ियों का चैन किया गया है, सैफ अंडर 19 महिला फुटबॉल में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही है
झारखंड की सभी बालिकाएं नेपाल रवाना
साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन के अंतर्गत
31 जनवरी से 7 फरवरी तक नेपाल के काठमांडू शहर में आयोजित
सैफ अंडर -19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है। जिसमें झारखंड राज्य के 06 बालिकाओं को भारतीय टीम में शामिल किया गया है । जो भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इनडोर स्टेडियम गुमला की 04 खिलाड़ियों एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग ,सूरज मुनि कुमारी और विनीता होरो एवं
आवासी बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग अनुष्का कुमारी एवं स्टार वॉरियर्स रांची से दिव्यानी लिंडा शामिल की गई हैं।
भारत का पहला मैच 31 जनवरी 2026 को नेपाल के साथ होगा।
इस उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन,खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाब रब्बानी, खेल उपनिदेशक राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह,जिला खेल पदाधिकारी गुमला प्रवीण कुमार,रांची शिवेंद्र सिंह, फुटबॉल कोच बिना केरकेट्टा , सोनी कुमारी, सुशीला कुमारी, बबलू समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।







