गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव निवासी संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार को एकाएक रहस्य ढंग से लापता हो गया, बताया जाता है कि घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव के संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार (29 जुलाई) से रहस्यमय ढंग से एकाएक लापता है. परिजनों ने अपने स्तर से अपने रिश्तेदार,परिजनों द्वारा संभावित जगहों पर काफी खोजबीन की गई परन्तु उसका कहीं अता पता नहीं चला, अंततः निराश होकर घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर किशोर खुदी लोहार की तलाश करने की गुहार लगाई है. लापता किशोर के भाई सोनू लोहारा ने बताया कि दोनों भाई संतोष साहू के फार्म में मजदूरी का कार्य करते हैं. और बुधवार सुबह खुदी लोहारा यह कहकर निकला था कि वह फार्म में खीरा तोड़ने जा रहा है, लेकिन वह फार्म तक पहुंचा ही नहीं. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने आज घाघरा थाना में पहुंच कर और लिखित आवेदन देकर नाबालिग खुदी लोहार की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई गई है . अनहोनी की शंका को लेकर परिवार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन कर अपने बेटे को सकुशल घर वापस लाने की अपील कर रहे हैं. घाघरा पुलिस ने उक्त आवेदन प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त मामले की अनुसंधान शुरू कर दी है और लापता किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है l







