21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए चैनपुर ब्लॉक के...

20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए चैनपुर ब्लॉक के बड़ा बाबू, एसीबी ने किया गिरफ्तार

गुमला, 28 अगस्त।
गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक के बड़ा बाबू राजकुमार साहनी को ₹20,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे रांची ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


लिखित शिकायत पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, चैनपुर के एक पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी रांची को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भविष्य निधि (PF) की राशि निकालने के नाम पर बड़ा बाबू राजकुमार साहनी ने ₹20,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने छापेमारी की योजना बनाई और मंगलवार को यह कार्रवाई अंजाम दी।


गुमला में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, चेतावनियों के बावजूद हालात गंभीर

गुमला जिले के कई सरकारी विभागों में लंबे समय से रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार गहरी जड़ें जमाए हुए हैं। जिले में यह आम धारणा है कि बिना पैसे दिए किसी भी सरकारी दफ्तर में कार्य कराना लगभग असंभव है।

हालांकि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और एसपी हरिश बिन जामां समय-समय पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, जिले में भ्रष्टाचार की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।


आगे की प्रक्रिया

एसीबी सूत्रों ने बताया कि राजकुमार साहनी से पूछताछ की जाएगी और मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments