34.2 C
Ranchi
Monday, June 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadसांसद प्रतिनिधि राजआर्यन शर्मा ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए...

सांसद प्रतिनिधि राजआर्यन शर्मा ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए छेड़ा जनसंपर्क अभियान

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि से लोगों ने सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने की लगाई गुहार

धनबाद : धनबाद के सांसद ढुलू महतो के धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक तरह से संपर्क अभियान छेड़ दिया है. क्षेत्र के लोग अपनी फरियाद लेेेकर सांसद प्रतिनिधि के घर तक पहुंच जाते हैं. वे सबकी बात सुनते-समझते हैं फिर क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों की तकलीफों को लेेेकर सांसद और संबंंधित अधिकारियों से संपर्क करते हैं. इसके कारण उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ती जा रही हैं. हालांकि जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का पर्याप्त सहयोग भी मिल रहा है.

जनहित कार्यों के अभियान के दौरान रविवार को सांसद प्रतिनिधि ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के समीप स्थित सुभाष नगर इलाके निरीक्षण कर समस्याओं से अवगत हुए.

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा सांसद प्रतिनिधि को सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि सुभाष नगर, वार्ड संख्या 22 में लगभग 20 परिवार निवास करते हैं। लंबे समय से यहां सड़क, नाली, सरकारी नल एवं स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने सांसद प्रतिनिधि को बताया कि बारिश के दिनों में सड़क नहीं होने के कारण गलियों में घुटनों तक पानी जमा हो जाता है और कई घरों में कचरायुक्त पानी भी प्रवेश कर जाता है. इससे नारकीय स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

नाली के अभाव में कचरायुक्त पानी घरों में घूस जाते हैं

नाली के अभाव में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। वहीं, स्ट्रीट लाइट नहीं होने से क्षेत्र में हमेशा दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है, जिससे विशेषकर स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों ने सांसद प्रतिनिधि से विश्वविद्यालय गेट की दाहिनी ओर स्थित क्षेत्र से लेकर छोटेलाल जी के घर तक सड़क, नाली, सरकारी नल एवं स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

क्षेत्र की स्थिति को देखकर राज आर्यन शर्मा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा सांसद ढुलू महतो जी के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading