27.1 C
Ranchi
Wednesday, July 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकंसीर गांव में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं...

कंसीर गांव में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

समानता, शिक्षा और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

गुमला : जिले के कंसीर गांव स्थित मुरुमकेला बगीचा में मिशन बदलाव के बैनर तले भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और बंधुत्व के संदेश को प्रसारित करना तथा बाबा साहब के विचारों एवं आदर्शों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके योगदान और संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिशन बदलाव के संस्थापक सदस्य एवं मर्चेंट नेवी के कैप्टन अमित कुमार झा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, मिशन बदलाव की सचिव सैयद खातून, ज्योति वर्मा, सागर तिर्की, ज्योति ग्लोरिया मिंज, बिमला उरांव, सोनामती कुमारी, जेनेविबा खेस, अमित सिंह, भूषण सिंह, गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

अपने संबोधन में कैप्टन अमित कुमार झा ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संगठन ही समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक वास्तविक सफलता और सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समारोह में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर लोगों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading