31.3 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaधारदार हथियार से गला रेतकर किया गया एक युवक की निर्मम हत्या,...

धारदार हथियार से गला रेतकर किया गया एक युवक की निर्मम हत्या, भरनो पुलिस ने उक्त शव को खेत बरामद किया

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना के भड़गांव खलवीटोली में एक युवक की बिजली हाईटेंशन टावर के समक्ष से एक शव बरामद किया है , और उक्त हत्या काण्ड के कारणों के अनुसंधान जांच में जुट गई है,
बताया जाता है की भरनो थाना
क्षेत्र के भड़गांव खलवीटोली गांव में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं, उक्त गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाईटेंशन बिजली टावर के समक्ष खेत से भरनो पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है । मृतक की पहचान जटू उरांव (30) के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया हैं। उक्त गांव के ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को जब गांव के लोग उक्त खेत के तरफ गए , तो लोगों ने देखा की हाई टेंशन बिजली टावर के समक्ष उक्त शव पड़ा हुआ था , फलस्वरूप उक्त घटना की सूचना जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई, और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जटू. उरांव – पिता सुकरा उरांव के रूप में हुई, मुक्त घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में उक्त घटना की सूचना भरनो थाना पुलिस को दी गई, सूचना मिलने भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचे, और छानबीन करते हुए भरनो थाना पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और भरनो थाना पुलिस ने उक्त घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से भी गहराई से पूछताछ की, बताया जाता है की मृतक के पिता सुकरा उरांव गांव के भंडारी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने उक्त हत्या में शामिल अज्ञात अपराधकर्मियों की अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, साथ ही साथ आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी समेत अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा, पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिवार और परिजनों को सौप दिया गया l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading