31.3 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएडवांस केयर हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाह का आरोप, गंभीर हालत में...

एडवांस केयर हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाह का आरोप, गंभीर हालत में मरीज रिम्स रेफर

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

उक्त अस्पताल पर लापरवाही की लगी दूसरी बार आरोप

संबंधित अस्पताल द्वारा इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है,अब तक

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित गोकुल नगर स्थित एडवांस केयर हॉस्पिटल एक – बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार सिसई प्रखंड के निमडा गांव निवासी एक मरीज के परिजनों ने उक्त अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सक – पर इलाज के दौरान लापरवाही के लगायें गए गंभीर आरोप । परिजनों का दावा है कि उसके मरीज की बिगड़ती स्थिति की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई – और दो दिनों में 30 से 35 हजार रुपये खर्च कराने के बाद गंभीर अवस्था में उक्त मरीज को राँची रिम्स रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बेहतर इलाज की उम्मीद से उक्त मरीज को एडवांस केयर हॉस्पिटल गुमला में भर्ती कराया गया, परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है की उक्त मरीज के परिवार – परिजनों को भर्ती के समय उक्त अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया, लेकिन इलाज के दौरान उक्त मरीज की वास्तविक स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उनके परिजनों से साझा नहीं की गई।
उक्त मरीज की बहन वैजयंती देवी ने बताया कि रविवार के संध्या करीब पांच बजे वह अस्पताल पहुंचीं और चिकित्सक से मिलकर मरीज की रिपोर्ट एवं स्वास्थ्य की जानकारी लेना चाही, लेकिन उन्हें न तो डॉक्टर से मिलने दिया गया और न ही रिपोर्ट दिखाई गई। इसके बाद वह वापस अपने घर लौट गईं। दूसरे दिन
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोबारा उक्त अस्पतान पहुंचने पर उन्होंने देखा की उनके भाई उक्त मरीज की स्थिति काफ गंभीर हो चुकी थी। इसी दौरा अस्पताल कर्मियों ने उक्त मरीज को रांची रिम्स रेफेर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी, परिजनों का यह भी आरोप है की जब उन्होंने उक्त मरीज को रांची रिम्स रेफर करने की वजह पूछी तो उक्त अस्पताल कर्मियों ने केवल श्सॉरी कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ल झाड़ लिया।
वही परिजनों का कहना है की यदि मेरे मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी, तो इसकी सूचना परिजनों को पहले ही दे दी जानी चाहिए थी, ताकि समय रहते उक्त परिजनों द्वारा बेहत चिकित्सा व्यवस्था की जा सकती थी, पर ऐसा नहीं किया गया , परिजनों का आरोप यह भी है की उक्त अस्पताल इलाज के नाम पर 30 से 35 हजा रुपये खर्च कराए और बाद में मेरे मरीज को अचानक गंभीर स्थिति में रांची रिम्स रेफर कर दिया। तो आनन फानन में उक्त परिजन अपने मरीज को लेकर बेहत इलाज हेतु राँची रिम्स लेकर रवान हो गए। एडवांस केयर हॉस्पिट प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। अस्पताल की प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं होशकी हैं, उक्त अस्पताल द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त किए जाने पर उनके पक्ष का भी समाचार प्रकाशित की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading