31.3 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकस्तूरबा आवासीय विद्यालय भरनो के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी का फंदा...

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय भरनो के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय भरनो के छात्रावास में रहने वाली 10 वीं की छात्रा ने उक्त छात्रावास में ही फांसी आशी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, भरनो के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाली 10 वीं की छात्रा ने उक्त छात्रावास में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उक्त घटना बुधवार के लगभग प्रातः छह बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलने ही भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल छात्रावास में पहुंचकर सर्वप्रथम उक्त शव को अपने कब्जे में करते हुए, छानबीन के क्रम में उन्हें पता चला की मृतिका छात्रा बूढ़ीपाठ गांव निवासी चैतु उरांव की पुत्री मोनिका कुमारी 15 वर्ष है.

छात्रावास में उपस्थित मृतिका की सहेलियों ने बताया की उनके द्वारा दरवाजा तोडकर देखा गया, तो मृतिका छाता फांसी के फंदे से लटकी मिली , पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार छात्रावास में कुल 27 कमरे हैं. मृतका दूसरे मंजिल के कमरा नंबर 23 में रहती थी. इस कमरे में कुल 15 छात्राएं रहती है. सुबह विद्यालय की सभी छात्राएं पीटी करने ग्राउंड पर निकली थी. परंतु मोनिका कमरे में रह गई. उसने सहेलियों से कहा की उसका पेट दर्द कर रहा है,इसलिए वह पीटी में नहीं जायेंगी, जब ग्राउंड में छात्राओं की गिनती हुई तो मोनिका अनुपस्थित थी. फिर शिक्षिका ने उसकी सहेलियों को उसे बुलाने भेजा. तो अंदर से दरवाजा बंद था जब अन्य छात्राएं उसके कमरे में गई तो दरवाजा अंदर से बंद था और कुछ गिरने की आवाज आई सभी छात्राओं ने मिलकर लात मारकर दरवाजा खोला तो देखा मोनिका दुपट्टा के सहारे फंदे से लटक गई है. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिर विद्यालय में छात्राओं ने शोर मचाया, इधर मृतका के माता पिता भी उक्त छात्रावास में पहुंचे l संबंधित शिक्षकों द्वारा अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है l बाद में भरनो पुलिस द्वारा उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु, गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है, भरनो पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading