29.8 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaडीसी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वीएलओ को दिए निर्देश

डीसी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वीएलओ को दिए निर्देश

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुमला जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की शुरुआत हो चुकी है। उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और बीएलओ से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने को कहा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुमला जिले में 30 जून से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की शुरुआत हो गई है। आज गुरुवार को इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलेश्वर महत्तो ने गुमला सदर अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों ( मतदान केंद्र संख्या 153, 156, 160,162) का निरीक्षण कर एन्यूमरेशन कार्य और प्रारंभिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक पात्र मतदाता तक आवश्य जाएं और सत्यापन कार्य के दौरान आवश्यक सावधानी एवं पारदर्शिता बनाए रखें। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी पदाधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज हो सके।

उन्होंने जिले के नागरिकों से भी अपील की कि वे अभियान के दौरान निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें और मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया जा सके।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन कार्यालय के कर्मिगण सहित बीएलओ सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading