26.3 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरुद्रपुर व सीसी करमटोली में उद्यान विकास योजना के तहत आमसभा आयोजित,...

रुद्रपुर व सीसी करमटोली में उद्यान विकास योजना के तहत आमसभा आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक बागवानी की जानकारी

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित जारी प्रखंड परमवीर अल्बर्ट एक्का (जारी) के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम रुद्रपुर में उद्यान विकास योजना के तहत आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने की।

बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. तमन्ना प्रवीण एवं उद्यान तकनीकी विशेषज्ञ दीपक कुमार ने किसानों को उद्यान विकास योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने फल एवं सब्जी आधारित बागवानी, आधुनिक खेती की तकनीक, सरकारी योजनाओं के लाभ तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की और किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इसके बाद रुद्रपुर स्थित मिर्च क्लस्टर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 11 हेक्टेयर क्षेत्र में 20 किसानों द्वारा की जा रही मिर्च की खेती का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने फसल की स्थिति का निरीक्षण कर किसानों को बेहतर उत्पादन एवं वैज्ञानिक खेती से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान संस्था के कृषि विशेषज्ञ कृष्ण महतो, अभिषेक वत्स, टीम लीडर विकास जोसफ, विजय नौरंगी, बलवंत सिंह सहित संस्था के अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इसके उपरांत सीसी करमटोली पंचायत में पपीता खेती के लिए क्लस्टर विकसित करने हेतु संभावित स्थल का निरीक्षण किया गया। बाद में पंचायत भवन, सीसी करमटोली में उद्यान विकास योजना के तहत एक अन्य आमसभा आयोजित की गई, जिसमें किसानों को पपीता क्लस्टर विकास, वैज्ञानिक बागवानी एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सीताराम सिंह, बिपिन सिंह, शिवानंद मुंडा, अर्जुन मिंज, पंकज कुजुर, सत्यम सिंह, सतनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सतीश सिंह, बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उद्यानिकी को बढ़ावा देना, किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading