25.9 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaभाजपा ने जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

भाजपा ने जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया (संवाददाता): भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल की मासिक बैठक सेंट्रल कॉलोनी मकोली स्थित सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो उपस्थित थे। बैठक में पिछली कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए आगामी एक माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ क्षेत्र में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बैठक में फुसरो नगर परिषद की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं गली-मोहल्लों और मुख्य नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित जलापूर्ति, खराब चापाकलों की मरम्मत और नालियों की सफाई सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी जनहित में चरणबद्ध आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन करेगी।
बैठक में गणेश यादव, वीरेंद्र ठाकुर, रविंद्र कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रणेश गिरी, चंदन राम, श्रीकांत सिंह, बाबू चंद्र रविदास, संत सिंह, बृज किशोर तांती, दीनबंधु पांडेय, शिवलाल रवि, देवनारायण महतो, नवल किशोर सिंह, महेंद्र सिंह, फूलचंद, नितेश सिंह, गोपीनाथ डे, अमित कुमार, दीपक कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, सूरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, एमके गुप्ता, अनिल गुप्ता, धीरज कुमार गिरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading