24.9 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनगर परिषद क्षेत्र में एस आई आर -2026 कार्यों की समीक्षा, ईएफ...

नगर परिषद क्षेत्र में एस आई आर -2026 कार्यों की समीक्षा, ईएफ एस के शीघ्र डिजिटाइजेशन के निर्देश

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आई आर -2026) के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 68 – गुमला (अजा/अजजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला अखिलेश कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के कर्मियों एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी बूथों पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गणना प्रपत्र (ईएफ एस ) के सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के उपरांत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र संख्या 213, 214, 226 एवं 227 का क्षेत्र भ्रमण कर ईएफ एस डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित बीएलओ एवं स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक गणना प्रपत्रों का शीघ्र एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

ज्ञात हो कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर -2026) अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना, सत्यापन एवं ईएफ एस डिजिटाइजेशन का कार्य संचालित किया जा रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading