24 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअवैध बॉक्साइट खनन के विरोध में मंत्री चमरा लिंडा के आवास पहुंचे...

अवैध बॉक्साइट खनन के विरोध में मंत्री चमरा लिंडा के आवास पहुंचे पीड़ित ग्रामीण

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बिशुनपुर के विधायक सह राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के रांची स्थित आवास पर डिपा-कुजाम समेत पठारी क्षेत्र के सैकड़ों आदिम जनजाति के ग्रामीण पहुंचे और कथित अवैध बॉक्साइट खनन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया की ज्ञानचंद अग्रवाल द्वारा डिपा-कुजाम व आसपास के क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी कर बॉक्साइट काउत्खनन. कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महतो असुर, महेश असुर, गुलाब असुर, तुलसी असुर, अनीता असुर सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि खनन कार्य गांव से सटाकर किया जा रहा है, जबकि नियमानुसार आबादी से पर्याप्त दूरी पर खनन होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खनन से धूल, प्रदूषण व अन्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खाता संख्या-33, प्लॉट संख्या-701, रकबा 4.51 एकड़ रैयती भूमि पर बिना ग्रामसभा की स्वीकृति के तथा भूमि मालिक को कथित रूप से गुमराह कर गोपनीय तरीके से एग्रीमेंट कर बॉक्साइट का उत्खनन कराया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा खनन कार्य तत्काल बंद कराने की मांग की।

:


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading