23.9 C
Ranchi
Monday, July 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDhanbadवर्षों से प्यासे लोगों को अब मिलेगा पानी, लोहार बरवा में 300...

वर्षों से प्यासे लोगों को अब मिलेगा पानी, लोहार बरवा में 300 फीट बोरिंग के बाद पेयजल की समस्या का हुआ समाधान, लोगों ने सांसद और सांसद प्रतिनिधि के प्रति आभार जताया

धनबाद : गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत तामाखुंटा-बरवा पंचायत के लोहारबरवा (लोहार टोला) में आखिरकार वर्षों से त्राहिमाम कर रहे 25–30 परिवारों को अब पेयजल मुहैया हो सकेगा. धनबाद के सांसद ढुलू महतो के प्रयास से यह कार्य संभव हो पाया. बताया गया कि सांसद के सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा से पेयजल की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग उनसे मिल कर पेयजल उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

सांसद प्रतिनिधि की जानकारी में आने के बाद उन्होंने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद संबंधित विभाग से लगातार उन्होंने समन्वय स्थापित किया. फिर सांसद ढुलू महतो के कार्यानुमोदन लेकर इस दिशा में सांसद प्रतिनिधि ने प्राथमिकता के आधार पर पेयजल संकट दूर कराया.

300 फीट हुई बोरिंग, 25 से 30 परिवारों की बुझेगी प्यास

उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप क्षेत्र में 300 फीट गहरा नया बोरिंग कराया गया, जिससे अब लगभग 25 से 30 परिवारों को प्रतिदिन स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होगा। इस कार्य से लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या सुनना, उसका स्थल निरीक्षण करना, संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करना और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना ही उनकी कार्यशैली है। भविष्य में भी धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वे इसी प्रकार सक्रिय रहेंगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सांसद ढुलू महतो एवं सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और नेताओं से संपर्क स्थापित किया, कई बार गुहार लगाई पर किसी ने उनकी समस्या के निदान के लिए कुछ नहीं किया.

संदेश: “जनता की समस्या → निरीक्षण → विभाग से समन्वय → समाधान”

जनसेवा ही हमारा संकल्प, विकास की ओर निरंतर प्रयास।”


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading