22.8 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई

जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमल उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला पुनर्वास समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले सभी लाभों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान आवास संबंधी स्थिति, बीमा सुविधा, अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने कुल 8 लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पुनर्वास संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, डीएसपी गुमला, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सह जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी,सिविल सर्जन गुमला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading