22.8 C
Ranchi
Tuesday, July 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, प्रत्येक नागरिक का आभा...

स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, प्रत्येक नागरिक का आभा कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, एनक्यूएएस प्रमाणन, पीएम-अभिम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत जिले के सभी नागरिकों का आभा ( ए बी एच ए ) कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सुनियोजित कार्ययोजना तैयार कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा आगामी रविवार को जिले भर में विशेष आयुष्मान सह आभा कार्ड कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों का आभा कार्ड बनाया जाए।

बैठक में उपायुक्त ने 13 जुलाई को समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की समीक्षा में बताया गया कि जिले में प्रथम एएनसी ( एएनसी-1) की उपलब्धि 97 प्रतिशत तथा चौथे एएनसी (एएनसी – 4) की उपलब्धि 95 प्रतिशत है। संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 95 रहा। जिले के सभी माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर (एमटीसी) में औसत बेड ऑक्यूपेंसी 72.80 प्रतिशत दर्ज की गई। बाल टीकाकरण, एएनसी जांच तथा एनीमिया मुक्त अभियान की भी समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 6,04,347 लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 69.34 प्रतिशत है। उपायुक्त ने पात्र लाभुकों को शीघ्र योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं वय वंदन योजना की प्रगति की भी समीक्षा कर पात्र वरिष्ठ नागरिकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने को कहा।

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में स्पुटम जांच की उपलब्धि 114 प्रतिशत दर्ज की गई। उपायुक्त ने इस उपलब्धि को बनाए रखते हुए संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मलेरिया, डेंगू, आयुष्मान आरोग्य शिविर, मासिक धर्म स्वच्छता (मेंस्ट्रुअल हाइजीन) अभियान तथा अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना से संबंधित निर्माणाधीन एवं नव निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्रों (एचएससी) तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के हैंडओवर की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जिन स्वास्थ्य संस्थानों का हैंडओवर अभी तक लंबित है, उसे संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, सिविल सर्जन गुमला सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी,डॉक्टर्स एवं अन्य कर्मी मौजूद रहें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading