27.1 C
Ranchi
Thursday, July 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साइबर अपराध रोकथाम को लेकर जागरूकता...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साइबर अपराध रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देशानुसार मंगलवार को गुमला जिले के सभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के तहत साइबर अपराध की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न विद्यालयों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सेविकाओं, विद्यालय की छात्राओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, संबंधित थाना के थाना प्रभारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारियों द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए साइबर अपराध से संबंधित मामलों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सेविकाओं एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा साइबर अपराध विषय पर चित्रांकन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छात्राओं ने चार्ट पेपर के माध्यम से साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेश प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक एवं सजग रहने का संदेश दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading