27.3 C
Ranchi
Friday, July 17, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaनीट 2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्राओं का शानदार प्रदर्शन,...

नीट 2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, अर्पणा ने हासिल की AIR 984

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया: पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया की पूर्व छात्राओं ने नीट (NEET) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यालय की पूर्व छात्रा अर्पणा शर्मा ने 720 में से 658 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 984 तथा कैटेगरी रैंक 308 हासिल की। वहीं विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा दीपा कुमारी ने 607 अंक अर्जित कर AIR 8875 और कैटेगरी रैंक 3896 प्राप्त की।
अर्पणा शर्मा, श्री रमेश कुमार एवं श्रीमती अर्चना शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने पिट्स मॉडर्न स्कूल में केजी से कक्षा 10 तक शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2023-24 में विद्यालय से दसवीं उत्तीर्ण की। वहीं दीपा कुमारी वर्ष 2019-20 की दसवीं बैच की छात्रा रही हैं। दोनों छात्राओं की सफलता में उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन, लगन और विद्यालय से मिले मजबूत शैक्षणिक आधार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अर्पणा और दीपा ने अपने परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से यह साबित किया है कि समर्पण के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल चिकित्सा करियर की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि दोनों छात्राओं की सफलता पिट्स मॉडर्न स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
आईईएल/ओरिका गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने कहा कि अर्पणा और दीपा की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी दोनों पूर्व छात्राओं और उनके परिवार को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि उनकी सफलता चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading